बी०एस०एस० परशुराम सेना के पवन उपाध्याय बने जिला मीडिया प्रभारी
दोहरीघाट, मऊ। बी०एस० परशुराम सेना (ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ) की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने पवन उपाध्याय को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राम्हण शिरोमणि श्रीनाथ पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडे ने कहा कि पवन उपाध्याय ब्राम्हण समाज के हितों के लिए सदैव समर्पित रहकर कार्य करेंगे तथा बी०एस०एस० परशुराम सेना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन ने आशा व्यक्त की कि वे मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा, गतिविधियों और समाजहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय ने पवन उपाध्याय को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम से कार्य करें।
नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी पवन उपाध्याय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा ब्राम्हण समाज को संगठित कर संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।
जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर ज्ञानेश शुक्ला चंदन उपाध्याय सत्य प्रकाश दुबे पंकज त्रिपाठी विनीत पांडे सहित अन्य लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
संपादकीयSeptember 13, 2026बदलने लगी हैं चुनावी संस्कृति और बदलने लगे हैं चुनाव जीतने के औजार —
संपादकीयSeptember 11, 2026हंसी के फुहार से महकी काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरों के तत्वावधान में हुआ काव्य आयोजन, कई प्रदेशों से जुटे कवि
Mau samacharSeptember 9, 2026सीओ जितेन्द्र सिंह ने रानीपुर थाने में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Mau samacharApril 28, 2026पार्वती बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
