July 2, 2026
श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई का 112वाँ स्थापना दिवस भव्यता के साथ सम्पन्न

श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई का 112वाँ स्थापना दिवस भव्यता के साथ सम्पन्न

मुंबई। श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई का 112वाँ स्थापना दिवस 1 जनवरी 2026 को सकल नारायण शर्मा सभागृह, शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल, मालाड (पूर्व) में गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर आचार्य पं. मन्शाराम तिवारी बोहनीकर्ता रहे, जबकि गत वर्ष के बोहनीकर्ता डॉ. ओमप्रकाश नरसिंह दूबे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति अजीत कुमार, न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, प्रो. रामनाथ झा सहित कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री कृपाशंकर सिंह (पूर्व गृहराज्य मंत्री, महाराष्ट्र) उपस्थित रहे।

विशेष अतिथियों में डॉ. राधेश्याम तिवारी, स्वामी डॉ. चन्द्रदेव मिश्र, श्री दिनेश चन्द्र उपाध्याय, श्री सुधाकर उपाध्याय, अधिवक्ता विश्वरूप तिवारी, श्री आशुतोष उपाध्याय एवं वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रकाश मिश्र प्रमुख रहे।

संस्था के ट्रस्ट बोर्ड चेयरमैन डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष रामसेवक पाण्डेय सहित पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम सफल रहा।

मंच संचालन आनंद सिंह ने किया।

Author Profile

सत्य प्रकाश दूबे
सत्य प्रकाश दूबे
प्रधान सम्पादक मो .9454160016
See also  पत्रकार की खबर पर पहले थाने बुला हटाने खबर हटाने की दी धमकी नहीं हटाया तो कर दी एफआईआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *