नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, घोसी पुलिस ने पिदवल मोड़ से दबोचा
घोसी, मऊ, 22 अप्रैल 2026 — थाना घोसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनुप कुमार और क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ा.
मामला क्या था:
ग्राम हाजीपुर निवासी वंदना देवी पत्नी स्व. मुन्नू ने 23 मार्च 2026 को थाना घोसी में तहरीर दी थी कि उनकी बेटी सपना यादव को आरोपी बलवन्त राजभर पुत्र शैलेश राजभर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. इस संबंध में थाना घोसी पर मु.अ.सं. 115/2026 धारा 87, 137(2) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.
गिरफ्तारी कैसे हुई:
बुधवार 22 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे मुखबिर की सूचना पर घोसी पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त बलवन्त राजभर, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम हाजीपुर को पिदवल मोड़ बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है.
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. बलवन्त राजभर पुत्र शैलेश राजभर, निवासी ग्राम हाजीपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ, उम्र करीब 19 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, थाना घोसी
2. उ.नि. दिवाकर राना
3. हे.का. जितेन्द्र यादव
4. का. अनिल कुमार
5. का. विराट पटेल
6. का. पिन्टू
Author Profile
- प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
मऊ समाचारOctober 5, 2026मधुबन। तहसील क्षेत्र के नेमडाड़ में सोमवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया
संपादकीयSeptember 13, 2026बदलने लगी हैं चुनावी संस्कृति और बदलने लगे हैं चुनाव जीतने के औजार —
संपादकीयSeptember 11, 2026हंसी के फुहार से महकी काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरों के तत्वावधान में हुआ काव्य आयोजन, कई प्रदेशों से जुटे कवि
Mau samacharSeptember 9, 2026सीओ जितेन्द्र सिंह ने रानीपुर थाने में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
