रसूलपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह
रसूलपुर, मऊ— कृष्णा देवी महेन्द्रनाथ इण्टर कालेज एवं ज्योति जनसेवा पब्लिक स्कूल, रसूलपुर में रविवार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ.

कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3 बजे से विद्यालय प्रबंधन एवं समाजसेवी पंकज त्रिपाठी के संयोजन में किया गया. आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों का विशेष योगदान रहा.
समारोह में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक संतोष उपाध्याय एवं पूर्व विधायक उमेश चंद पांडे ने शिरकत की. अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अपने संबोधन में उन्होंने भगवान परशुराम को शौर्य, विद्या और धर्म का प्रतीक बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया.
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी ज्ञानी शुक्ला, पवन उपाध्याय, राम अधीन पांडेय , शिवानंद पांडेय, राम गोविंद मिश्रा, उपेंद्र उपाध्याय, रवि शंकर तिवारी, प्रिथुलता पांडेय, नीरज तिवारी, चंदन उपाध्याय एवं तमाम विप्रबंधु उपस्थित रहे
अंत में प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ. क्षेत्र में कार्यक्रम की काफी सराहना हुई.
Author Profile
- प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
Mau samacharApril 28, 2026पार्वती बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
Mau samacharApril 22, 2026नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, घोसी पुलिस ने पिदवल मोड़ से दबोचा
Mau samacharApril 21, 2026रसूलपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह
देशJanuary 3, 2026श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई का 112वाँ स्थापना दिवस भव्यता के साथ सम्पन्न
